Admission Procedure

बी.ए. (प्रथम वर्ष)- इण्टरमीडिएट परीक्षा 40 प्रतिशत अंकों सहित प्रवेश हेतु अर्ह होंगे |
आरक्षण - प्रवेश में आरक्षण शासनादेश के अनुसार किया जायेगा |

  1. अन्तिम विद्यालय/संस्था जहाँ से शिक्षा प्राप्त की है, प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत मूल स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.) |
  2. मूल रूप से अन्तिम विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण-पत्र |
  3. पासपोर्ट आकार के चार नवीनतम फोटो |
  4. हाईस्कूल प्रमाण-पत्र व अंक-पत्र की तीन-तीन प्रमाणित प्रतियाँ |
  5. इण्टरमीडिएट अंक पत्र की तीन प्रमाणित प्रतियाँ |
  6. जाति प्रमाण पत्र की तीन प्रमाणित प्रतियाँ | (सामान्य वर्ग के छात्राओं को छोड़कर) |
  7. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् से इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों को प्रवजन प्रमाण-पत्र (माइग्रेसन सर्टीफिकेट) मूल रूप में संलग्न होगा |

प्रवेश प्रक्रिया

  1. कालेज में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी को निर्धारित मूल्य 100 /-देकर प्रवेश विवरणिका प्राप्त करना होगा |
  2. बी.ए.(प्रथम वर्ष) में प्रवेश मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जायेगा |
  3. प्रवेश समिति के समक्ष अपने अभिभावक के साथ उपस्थित होंगे |
  4. प्राचार्य का आदेश अन्तिम होगा |
  5. प्राचार्य के आदेश के उपरान्त निर्धारित शुल्क जमा करने पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होगी |
  6. विश्वविद्यालय परीक्षा आवेदन पत्र भरने से पहले छात्र/छात्रा को अपना पूर्ण शुल्क जमा करना होगा |